गोवंश से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर मंदिर में घुसी, 4 गोवंश की मौत; 2 गौ तस्कर घायल

जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के न्याना गांव में गोवंश को ले जाते समय सुबह करीब 4 बजे पिकअप अनियंत्रित होकर मंदिर में घुस गई। इसमें 4 गोवंश की मौत हो गई। जबकि 3 गोवंश जिंदा हैं। घटना में 2 गौ तस्कर भी घायल हो गए। 


थाना अधिकारी सज्जन सिंह नेहरा ने बताया कि गोवंश को गोकशी के लिए गोबिंदगढ़ से सीकरी होते हुए हरियाणा ले जाया जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में बने मंदिर में घुस गया। जिसके बाद वाहन पलट गया। मकान और मंदिर दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक घायल गौ तस्कर को मशक्कत के बाद वाहन से निकाला। जबकि दूसरे गौ तस्कर ग्रामीणों ने निकाला। 


पुलिस पूछताछ में गौ तस्करों शकील व वहीद के रूप में पहचान बताई है। पुलिस ने मरने वाले गोवंश को दफना दिया। जिंदा गोवंश को गौशाला भिजवा दिया गया है। गोबिंदगढ़ से दोनों घायल गोतस्करों को उपचार के लिए पुलिस कस्टडी में अलवर भेजा गया है।Image result for govansh


Popular posts
केंद्रीय मंत्री घुसपैठियों को देश से खदेड़ने की बात कह रहे, पर जम्मू में रोहिंग्याओं को स्थानीय लोगों पर तरजीह मिल रही
सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों की फैलाई अफवाहों ने दिल्ली में हिंसा को बढ़ाने का काम किया: गृह राज्यमंत्री रेड्‌डी
चित्र
पुलिस कमिश्नर ने मालवीय नगर थानाप्रभारी को एपीओ किया, मांग पूरी होने पर भाजपा ने आंदोलन स्थगित किया
चित्र
लोगों ने कहा- 1984 से खतरनाक थे 2020 के दंगे; दंगाई बाहर से आए, कोई भी जाना पहचाना चेहरा नहीं था
सीए की जीएसटी फ्रॉड गैंग; 26 डमी फर्मों से बांटे 95 करोड़ के फर्जी बिल, 17.40 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी